सरहंग ठेकेदार के गुंडों ने किसान परिवार को पीटा

0 296
Main Ad1

कृतिका: सीधी 
कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम नेगुणा गांव के कृषक राजेन्द्र सिंह चौहान, बृजेन्द्र सिंह चौहान की बहुमूल्य पुश्तैनी जमीन में जबरिया रोड बनाने के लिए संविदाकार गांव के ही एक दर्जन गुंडों को लेकर कृषक के जमीन में जबरिया जेसीबी एवं डंफर के द्वारा सड़क निर्माण करा रहा था जिसे रोकने के लिए कृषक राजेन्द्र सिंह एवं उनके पुत्र जमीन पर पहुंचे तो ठेकेदार के गुंडों ने उन पर हमला कर दिया। हल्ला गुहार लगाने पर कृषक के घर की महिलाएं बच्चे जब बचाने के लिए वहां गए तो उनके साथ भी गाली गलौज और जान से मारने कि धमकी दी गई।
Main Ad1
पीड़ित परिवार द्वारा डायल 100 में फोन करने पर कमर्जी थाना के पुलिस दल ने घटना स्थल पर पहुंचकर ठेकेदारों के गुंडों को काम रोकने कि समझाइश देकर जैसे ही वापस लौटा, ठेकेदार के गुंडों ने पुनः कृषक के दरवाजे के सामने से ही मिट्टी गिराने का कार्य शुरू कर दिया एवं कृषक परिवार को यह धमकी दे रहे हैं कि पुलिस ने यदि रिपोर्ट किए तो तुम्हारे घर को जला कर राख कर देंगे। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित द्वारा लिखित रूप से कमर्जी थाने में कि गई है किंतु पुलिस ने हाल फिलहाल कोई कठोर कार्यवाही करने की वजह पीड़ित को आश्वासन देकर घर भेज दिया है। पीड़ित दहशतजदा किसान परिवार ने पुलिस अधीक्षक सीधी से इस मामले में दखल देते हुए न्याय की मांग की है।
News TOP Footer