देवार्थ नौढिया गांव के शील्ड हुये रास्तों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

0 231
Main Ad1

कृतिका: सीधी  
कुसमी जनपद के कोडार पंचायत के देवार्थ नौढिया गांव में कोरोना पोटजिव मरीज के मिलने से जिला कलेक्टर द्वारा क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। गांव की पूरी सीमाएं पीडब्लूडी विभाग एवं वन विभाग के सहयोग से पहले ही शील कर दी गई थीं अब सारे रास्ते शील किये जा चुके हैं जहां थाना प्रभारी कुसमी द्वारा पुलिश बल तैनात कर दिया गया है।जिसका कल शुक्रवार को एसडीएम आर.के सिन्हा एवं तहसीलदार लवलेश मिश्रा और थाना प्रभारी गंगा मार्को ने निरीक्षण किया। साथ ही सुबह से नायब तहसीलदार मणिराज वागरी सचिव रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी के साथ उपस्थित होकर हर हरकत पर नजर बनाये रखी गई। कुसमी स्वास्थय टीम डा.आर .बी. सिंह, बीपीएम अरविन्द द्विवेदी अपनी टीम के साथ स्वास्थय परीक्षण करते क्षेत्र में देखे गये। बीएमओ के निर्देश पर गांव में सनेटाइजर युक्त दवा का छिडकाव किया जा रहा है।
Main Ad1
News TOP Footer