एटक यूनियन ने समस्यायों को लेकर ज्ञापन सौंपा

0 211
Main Ad1

कृतिका: सीधी 

ट्रैड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सीधी जिले के आंगनबाड़ी यूनियन (एटक) द्वारा प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम गोपदवनास नीलमवर मिश्रा के माध्यम से 13सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
Main Ad1
उक्त कार्यक्रम के दौरान एटक का समर्थन करते हुए भाकपा नेता आनंद पांडेय ने कहा मोदी सरकार ने लाकडाउन की आड़ में जो जनविरोधी निर्णय लिए गए हैं वो देश को गुलामी की ओर ले जाने वाला कदम है।
एटक यूनियन की राज्य सचिव विभा पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा जिस तरह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के साथ क्रूर मजाक किया जा रहा है इससे पहले ऐसा कभी नहीं हूआ। आंगनवाड़ियों के साथ न्याय होना चाहिए। उक्त कार्यक्रम सामाजिक दूरी बनाकर रानी द्विवेदी, सावित्री तिवारी, प्रियंका मिश्र, ज्योत्सना सिंह, मधू जयसवाल, अनीता सिंह एवं भाकपा नेता महेंद्र सिंह , राजेश कारपेंटर उपस्थित थे।
News TOP Footer