म.प्र. सरकार द्वारा श्रम कानूनों में सुधार के नाम पर किये गये श्रम कानून के परिवर्तन जिसमें इस्पेक्टर राज्य समाप्त करके निरीक्षण पर रोक लगाने ठेला श्रमिकों के लिए ठेकेदारों की मनमर्जी, दुकानों एवं संस्थानों में 18 घंटों का काम की व्यवस्था कायम करने भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार के घोषणा के विरोध में ट्रेडयूनियनों का संयुक्त मोर्चा के आहवान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कॉग्रेस (इण्टक) के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह परिहार के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम 13 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
इण्टक द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में मॉग की गई है कि कोरोना संकट की आड़ में कार्पोरेट की मांग पर उनके मुनाफे की बृद्धि के लिए श्रम कानूनों में किये गये परिवर्तन तुरंत प्रभाव से वापस किया जाय। प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए तत्काल राहत दी जाय, पैदल व निजी साधनों से घर जाने वाले श्रमिकों को भोजन, सुरक्षा, दवा की मदद की जाय। सभी श्रमिकों को 35 किलो अनाज दिया जाय। सभी श्रमिकों को लाकडाउन अवधि के लिए मजदूरी सुनिश्चित करों मध्यप्रदेश श्रम आयुक्त द्वारा जारी आदेश 23 मार्च 2020 अक्षरशः लागू किया जाय। प्रबंधन के बुलाने के वाबजूद लाकडाउन के कारण काम पर न पहुंच पाने वाले श्रमिकों/कर्मचारियों का काम नहीं-वेतन नहीं व्यवस्था वाला श्रम आयुक्त का 06 मई 2020 का परिपत्र निरस्त किया जाय। सभी ट्रांस्पोर्ट क्षेत्र के चालक, परिचालक, हेल्पर्स, कृषि उपज मंड़ी के हम्माल, निर्माण मजदूरों सहित अन्य क्षेत्रों के असंगठित श्रमिकों के खाते में अप्रैल, मई,जून, जुलाई एवं अगस्त का 7500 रूपये प्रतिमाह कैश ट्रान्सफर किया जाय। केन्द्रीय कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मियों के डी.ए.और पेन्शनरों का डी.आर. पर रोक वापस ली जाय। आशा,ऊशा, सहयोगिनी, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तरह प्रतिमाह रूपये मासिक एवं सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जाय। कोयला की खदानों और अन्य खनिज खदानों के निजीकरण का फैसला वापस लिया जाय। रक्षा उत्पादन में 74 प्रतिशत एफ.डी.आई. का फैसला वापस लिया जाय। बिजली वितरण का निजीकरण का फैसला वापस किया जाय एवं हवाई अड्डों की नीलामी बंद की जाय। बडे़-बड़े व्यापारियों को निजी मण्डियां चलाने की छूट एवं किसानों की लूट के लिए कृषि उपज मण्डियों को समाप्त करने संबंधी संशोधन वापस किया जाय।
इस अवसर पर जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ’बाबा’, कॉग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया, युवा कॉग्रेस के जिला अघ्यक्ष रंजना मिश्रा, जिला कॉग्रेस के प्रवक्ता प्रदीप सिंह ’दीपू’, यूथ कॉग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश सिंह परिहार, वरिष्ठ आदिवासी नेता गेंदलाल कोल एवं मदनपाल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।