पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, युवक की हालत गंभीर

0 639
Main Ad1

कृतिका: सीधी
मझौली थाना अंतर्गत ग्राम सलैया में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक युवक को आरोपी पक्ष में जमकर पीट दिया है जहां जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। बताया गया कि युवा को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसका एक हाथ टूट गया है।
Main Ad1
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीते 18 मई को दोपहर 3:30 बजे के आसपास सलैया निवासी कमलभान सिंह पिता बसंत राज सिंह उम्र लगभग 32 साल घर के पास में ही ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे जहां सलैया के ही रहने वाले आरोपी रामकुमार सिंह पिता बहादुर सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह पिता रामकुमार सिंह, शिव मूरत सिंह पिता रामकुमार सिंह तथा कृष्ण पाल सिंह पिता रामकुमार सिंह आए और पुराने जमीन विवाद को लेकर बात बहस करने लगे बात इतनी बढ़ी की आरोपियों ने पीड़ित कमलभान सिंह को ट्रैक्टर से नीचे उतारकर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। हल्ला गुहार सुनकर परिजन दौड़कर खेत में आए तब तक आरोपियों ने बुरी तरह से घायल कर दिया था। जहां परिजन उपचार हेतु मझौली स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे जहां से जिला चिकित्सालय सीधी रेफर किया गया है।
News TOP Footer