सीधी जिला पंचायत के लेखा अधिकारी के ऊपर जिला पंचायत में पदस्थ महिला कर्मचारी ने अश्लील गाली गलौज तथा अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।
अजाक थाना में दिए शिकायती आवेदन में पीड़ित महिला सुमित्रा देवी कोल जिला पंचायत ने बताया है कि वो सहायक वर्ग 3 के पद पर 2006 से पदस्थ है। पीड़िता द्वारा बताया गया कि लेखा अधिकारी मुझे जातिसूचक अमर्यादित गाली गलौज कर अश्लील हरकत करते हैं साथ ही लेखा अधिकारी मुझे बार-बार बुलाकर गलत कार्य करने हेतु दबाव बनाते थे जब मैं उनकी बातों को नहीं मानी तो उनके द्वारा कोरोना के समय में कार्यालय बुलाने हेतु दबाव बनाने लगे तथा कारण बताओ नोटिस तक जारी की गई। बताया गया कि इनकी हरकत यहीं नहीं रुकी बल्कि इनके द्वारा भी मेरा वेतन भी रोक दिया गया है। पीड़ित महिला द्वारा बताया गया कि बीते 20 मई को लगभग 3:30 बजे अपने चेंबर में बुलाकर अकेला पाकर मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगे जिस दरमियान मेरे हाथों की चूड़ियां भी टूट गई। महिला ने पुलिस को शिकायती आवेदन देकर जिला पंचायत में पदस्थ लेखाधिकारी के ऊपर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।