कोरोना के कारण जिला न्यायालय की निर्धारित तिथि आगामी तिथि के लिए टली –

0 174
Main Ad1

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जिला न्यायालय सीधी में लंबित प्रकरणों की नियत तिथि में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय जबलपुर के सर्कुलर द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि दिनांक 17.05.2020 के द्वारा पूर्व में लाॅकडाउन से संबंधित जारी सर्कुलर की निरंतरता में लाॅकडाउन की अवधि दिनांक 18.05.2020 से 31.05.2020 तक बढाई गई है। उक्त निर्देशों के पालन में जिला न्यायालय सीधी के समस्त न्यायालयों (जिला/अपर जिला न्यायालय में अपराधिक पुनरीक्षण, नियमित/विविध सिविल अपील को छोड़कर) जिसमें तहसील स्थित सिविल न्यायालय भी सम्मिलित हैं (विशेष न्यायालय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम की न्यायालय एवं जिला न्यायाधीश रामपुर नैकिन की श्रृंखला न्यायालय को छोड़कर) लंबित प्रकरणों की पेशी की नवीन तिथियाँ जून एवं जुलाई 2020 में नियत की गयी हैं।

NTV India news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer