पोस्टमार्टम हाउस में नवविवाहिता के परिजनों ने किया जमकर हंगामा

0 193
Main Ad1

बंद कमरे में मिला था नवविवाहिता का अधजला शव

【आर.बी.सिंह राज】

सीधी
Main Ad1
बीते रविवार को दोपहर करीबन 1 बजे सिहावल चौकी अंतर्गत गेरुआ ग्राम के यादव परिवार में हीरावती यादव 32 साल जिसकी शादी 1 साल पूर्व ही हुई थी ने घर के कमरे के भीतर आग लगा लिया था। परिजनों के अनुसार जलने की बदबू आने पर धक्का देकर दरवाजा को खोला गया था जहां हीरावती की अधजली लाश मिली थी।
वहीं कल सोमवार को दोपहर 1 बजे के लगभग पोस्टमार्टम के लिए सिहावल से सीधी आए  शव के साथ 3 दर्जन से अधिक मायके तथा ससुराल पक्ष के परिजन आए थे जहां वो पोस्टमार्टम हाउस में घंटों हंगामा करते रहे। बाद में पुलिस की समझाइस के बाद मामला शांत हुआ तब जाकर डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की शुरुआत की गई है।
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मायके पक्ष ने मृतका के ससुराल वालों के उपर हत्या कर जला देने का आरोप लगाया है। परिजनों के द्वारा बताया गया कि 15 मई को पति पत्नी के बीच रात में 2 बजे के लगभग विवाद हुआ था जिस पर उन्होंने थाने में फोन के द्वारा सूचना भी दी थी। पुलिस द्वारा दोनों को थाने बुलाया गया लेकिन दोनों पति-पत्नी थाने नहीं आए थे। मायके पक्ष द्वारा बताया गया कि आए दिन ससुराल वाले मारपीट करते थे, जहां समझाइस के बाद मामला शांत हो जाता था तथा कुछ दिन बाद फिर से मारपीट कर मानसिक तथा शारीरिक परेशान किया करते थे।
एसडीओपी चुरहट करेंगे जांच
मृतिका चुंकि नवविवाहिता थी इसलिए इस पूरे मामले की जांच एसडीओपी चुरहट करेंगे, पुलिस द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
News TOP Footer