0 226
Main Ad1

डीआईजी ने किया कंटेंटमेंट एरिया का निरीक्षण
Main Ad1
कृतिका:सीधी
रीवा रेंज डीआईजी अनिल कुशवाह ने सीधी के कंटेंटमेंट एरिया कोल्हूड़ीह का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के बचाव हेतु दिशा निर्देश दिए।
 जिले में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को रोंकने के लिए प्रशासन जी-जान से जुटा हुआ है। जिले में अभी तक 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीआईजी अनिल कुशवाह तथा पुलिस कप्तान आरयस वेलबंशी ने कल शनिवार को सुबह 10 बजे के लगभग कंटेंटमेंट एरिया समेत थानों का निरीक्षण किया। इस दरमियान डीआईजी द्वारा आशा कार्यकर्ताओं एवं राजस्व के कर्मचारियों से आने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा तथा खुद को बचाकर ड्यूटी करने की हिदायत दी। इस दौरान जिले के आला अधिकारियों समेत स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला मौजूद रहा।
आशा वर्कर्स को दी गई सुरक्षा हिदायत: डीआईजी
डीआईजी रीवा रेंज अनिल कुशवाहा ने स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत आशा वर्कर्स को भी सावधानीपूर्वक काम करने की सलाह दी गई है। रीवा रेंज डीआईजी अनिल कुशवाह ने ‘स्टार-समाचार’ से बातचीत में कहा कि मैंने देखा कि दोपहर के कड़ी धूप में आशा वर्कर्स काम कर रही थीं जहां सभी को बुलाकर सुरक्षात्मक काम तथा सुबह से दोपहर तक स्क्रीनिंग करने की सुरक्षा हिदायत दी गई है। डीआईजी ने कहा कि बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर निरीक्षण में पाया कि  जिले की कंटेंनमेंट व्यवस्था बहुत अच्छी थी। जिले के पुलिसकर्मी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कड़ी धूप में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस बल तथा आशा कार्यकर्ताओं के लिए छाया की व्यवस्था भी बनायी गयी है।
अनिल कुशवाह
डीआईजी
 रीवा रेंज, रीवा
News TOP Footer