0 89
Main Ad1

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की मंशानुसार अन्य प्रदेशों में फंसे श्रमिकों की वापसी का सिलसिला जारी है। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की सक्रियता से सीधी जिले के अब तक 7 हजार 3 सौ से अधिक श्रमिक वापस आ चुके हैं तथा यह प्रक्रिया निरंतर चल रही है। जिला प्रशासन द्वारा भोज्य पदार्थों की व्यवस्था और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद श्रमिकों को वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य स्थलों तक पहुँचाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा 24ग 7 सतत रूप से कार्य करते हुए श्रमिकों को राहत प्रदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण में पूर्णरुपेण स्वस्थ पाए जाने पर श्रमिकों को 14 दिवस के लिए होम क्वारेंटाईन किया जा रहा है, जबकि कोरोना संक्रमण की संभावना होने पर उन्हें संस्थागत क्वारेंटाईन सेंटरों में रखा जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा ने बताया कि मध्यप्रदेश का झाबुआ जिला गुजरात राज्य की सीमा से लगता है। वहाँ से कुल 2020 व्यक्तियों को 35 बसों के द्वारा सीधी जिले में लाया गया है। इसके अतिरिक्त झाबुआ जिलें से लगभग 40 बसें सीधी हेतु भेजी गई जिसमें लगभग 2000 श्रमिक गुजरात से सीधी आये। इस प्रकार गुजरात से सीधी आयें व्यक्तियों की संख्या 4020 है इसके साथ ही अन्य कई राज्यों से ट्रेन और बस से भी हजारो की संख्या में लोग सीधी जिले में आए है

 

NTV India news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer