मोनिका पांडेय ने सम्हाला बम्हनी चौकी की कमान

0 333
Main Ad1

सीधी
पुलिस थाना मझौली अंतर्गत कुछ माह तक बतौर चौकी प्रभारी पथरौला की जिम्मेवारी संभालने के बाद वर्तमान में पुलिस थाना मझौली में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ मोनिका पांडेय को विभाग द्वारा पुलिस चौकी बम्हनी में चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है ।कोरोना वायरस के संक्रमण काल में जहां लॉक डाउन के नियमों के पालन कराने में थाना प्रभारी शाबेरा अंसारी के साथ मोनिका पांडेय ने कदमताल मिलाते हुए अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। वहीं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहीं। वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों से मिलना एवं मास्क व लंच पैकेट भेंट करना, निराश्रित सुखराम साहू के आवास में जाकर संबल प्रदान करना,  महिला और बच्चों से मुलाकात कर कोरोना वायरस के रोकथाम के तौर तरीके बताना, गरीब बस्तियों में लंच पैकेट व मास्क वितरण करना एवं जागरूक करना वहीं विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्व का जिम्मेवारी के साथ निर्वहन किए जाने को उत्कृष्ट कार्य मानते हुए विभाग द्वारा पुलिस चौकी बम्हनी का प्रभारी बनाया गया है
Main Ad1
News TOP Footer