कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखने के बाद भी केंद्र और राज्य सरकार आज दिनांक तक लोगों की घर वापसी की व्यवस्था नहीं कर पा रही हैं।
इस सबंध में एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सूबे के सीएम शिवराज सिंह को पत्र लिख कर भोपाल और इंदौर में फंसे सीधी के छात्र छात्राओं को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।
उन्होंने पत्र के माध्यम से भोपाल और इंदौर में फंसे सीधी के छात्र छात्राओं को हो रही समस्याओं का उल्लेख भी किया हैं। सीएम शिवराज के नाम का उक्त मॉग पत्र दीपक मिश्रा एवं उनके सहयोगियों के द्वारा जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी को सौंपा गया।
दीपक मिश्रा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने छात्र छात्राओं के समक्ष आ रही दिक्कतों को पत्राचार के माध्यम से मध्यप्रदेश के सीएम के समक्ष मांग रखी गयी है। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि भोपाल इंदौर में फंसे हुए छात्र छात्राओं को उचित व्यवस्था करके उनके घर तक पहुँचाया जाए, कॉलेज एवं स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को जनरल प्रोमोशन दिया जाए। अपने गृह जिले से बाहर रह रहे छात्र छात्राओं को हॉस्टल एवं रूम रेंट देने की व्यवस्था की जाए, स्कूलों एवं कॉलेजों की 6 माह की फीस माफ की जाए।
श्री मिश्रा ने कहा कि छात्रों को इन विभिन्न मुद्दों पर लॉकडाउन एवं कोरोना से कई समस्या उत्पन्न हो रही है जिसके लिए छात्र संगठन ने पत्र लिखकर मध्यप्रदेश के सीएम से त्वरित रूप से कार्यवाही करने की मांग की है।