अवैध रेत से लदा ट्रैक्टर जप्त

0 234
Main Ad1

सीधी
सोन घड़ियाल अभ्यारण प्रतिबंधित क्षेत्र के खडबड़ा घाट में अवैध रेत से लदा एक ट्रैक्टर जप्त किया गया है।
Main Ad1
लाल रंग के इस  ट्रैक्टर को मय ट्रॉली जिसमें अवैध रेत लोड भरा हुआ था जिस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं अंकित था उसे खड़बडा घाट सोन घड़ियाल अभ्यारण्य प्रतिबंधित क्षेत्र से पकड़ा गया।
कार्यवाही में संयुक्त संचालक के निर्देशन में बी.पी.तिवारी एसडीओ, विवेक सिंह रेंज ऑफिसर, जीपी साकेत रेंजर, तरुण सिंह वनपाल, धर्मेंद्र अटल वनरक्षक ने मौके पर दबिश देकर पकड़ा जिसमें अमिलिया पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन धर्मेंद्र सिंह खड़बडा का बताया जा रहा है।
News TOP Footer