होम क्वारेन्टाइन की एडवाइजरी का पालन करना आवश्यक – डॉ. वर्मा

0 472
Main Ad1

सबके सहयोग से ही कोरोना वायरस के संक्रमण से होगा बचाव

सीधी 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एल. वर्मा ने बताया कि केन्द्र व राज्य शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार बाहर के राज्यां से व जिलों में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी चल रही है। एक तरफ देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ जिले में श्रमिको के आवागमन से संक्रमण के खतरे की भी संभावना को देखते हुए विषेष सतर्कता एवं सावधानी रखी जा रही है। राज्य शासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार होम क्वारेन्टाइन किए व्यक्ति के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की गयी है।
Main Ad1
  जारी एडवाइजरी के अनुसार होम क्वारेन्टाइन किए गए व्यक्ति को हवादार व टायलेट युक्त कमरे में रखा जाए। घर के अन्य व्यक्तियों विशेषकर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं व बच्चों व आने वाले मित्र-रिश्तेदारों से नहीं मिलने दिया जाए। घर से बाहर नही निकलें तथा सामाजिक व धार्मिक सभा में शामिल नही हों। समय-समय पर बार-बार साबुन से हांथ धोएं एवं सेनिटाइजर का उपयोग किया जाए। दैनिक उपयोग में आने वाली सभी वस्तुओं यानि साबुन, बर्तन, कपड़े आदि की अलग से व्यवस्था हो। वायरस के लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी या जिले के हेल्प लाइन न. 07822-297521 पर संपर्क करें।
News TOP Footer