जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर जगह खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था का आलम दिख रहा है। किसानों को पानी एवं छाया की व्यवस्था न कराने सहित अलग से सरैनी लेने की भी शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर से बात करने के बाद किसानों की समस्या को लेकर यदि पहल नहीं की गई तो जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करने के लिये मजबूर होना पड़ेगा। उन्होने कहा कि लाकडाउन होने के कारण प्रशासन किसाानों के साथ अन्याय न करे यदि पहले जहां कि कैमरा एवं अन्य सुविधायें नई गल्ला मण्डी में थी वहीं पर खरीदी केन्द्र संचालित किया जाय। जिससे किसानों को किसी तरह की दिक्कतें न आने पाये।