खदान में भरे पानी में डूबने से युवती की मौत


सीधी
मड़वास चौकी अंतर्गत ग्राम खजुरिया में पत्थर की खदान में भरे हुए पानी में डूबने से एक 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार खजुरिया निवासी शांति सिंह पिता प्यारेलाल सिंह उम्र 16 साल बीते 7 मई को घर के पास में ही पत्थर की खदान में भरे पानी से घर के लिए पानी भरने गई थी जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया गया कि ये खदान 2014-15 में संचालित थी जो फिलहाल बंद है।
गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

परिजनों द्वारा मामले की जानकारी मड़वास चौकी प्रभारी खुमान सिंह पटेल को दी गई जहां खदान बड़ी तथा गहरी होने के कारण सीधी पुलिस कप्तान आर.एस. बेलवंशी को घटना से अवगत कराया गया जिस पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए सीधी से गोताखोरों के दल को रवाना किया जिनकी मदद से युवती के शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है तथा विवेचना जारी है।
