त्रिकूट चूर्ण काढ़ा जिसे पीने से कारण होगी कोरोना कि मौत बताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने –

0 241
Main Ad1

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा दिनांक 27 अप्रैल 2020 को ‘‘जीवन अमृत योजना‘‘ का शुभारंभ कर सभी प्रदेश वासियों को त्रिकटु चूर्ण (काढ़ा) पीने की सलाह दी गयी है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी सीधी द्वारा 50 ग्राम का त्रिकटु चूर्ण (काढ़ा) का पैकेट जिले के समस्त नाकाओं में, सभी शासकीय कार्यालयों जैसे कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, नगर पालिका, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जनसंपर्क कार्यालय एवं पनवार हवाई पट्टी में बाहर से आने वाले लोगों को निरंतर वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हंे कोविड-19 से बचाव हेतु आहार-विहार, योगासन एवं मसाले आदि जो शरीर की प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करते हैं, उनके सेवन एवं पालन करने की सलाह दी जा रही है। जिला आयुष अधिकारी डाॅ. पटेल ने बताया कि ‘‘जीवन अमृत योजना‘‘ के शुभारंभ से अभी तक लगभग 3500 पैकेट का वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा पूर्व से ही जिले में कोविड-19 के रोकथाम हेतु त्रिकटु चूर्ण, संशमनी वटी, अणु तेल एवं आर्सेनिकम एल्बम-30 दवा का वितरण आयुष विभाग एवं जिला पंचायत द्वारा किया जा रहा है।—-

🌅🌅🌅🌅🌅🌅

Main Ad1

✨✨✨Ntv india News✨✨✨✨

⚡⚡⚡⚡की रिपोर्ट….⚡⚡⚡⚡

News TOP Footer