सोशल डिस्टेसिंग की उड़ी धज्जियॉ, लॉक डाउन अवधि में गुलजार हुआ बाजार

0 595
Main Ad1

सीधी
सोमवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामींण अंचलों के बाजार क्षेत्रों में जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियॉ उड़ाई गयीं। आलम यह हो चला कि 22 मार्च को भारत बंद के अपील से प्रारंभ हुई कड़ी मेहनत संयम 4 मई को पूरी तरह से ध्वस्त होती नजर आयी। जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को सभी दुकानें खुलने का ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया
था उसके बाबजूद ज्यादातर दुकानें खुली रहीं। वहीं नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस अमला पुरी तरह से मूकबधिर बना रहा। सोशल डिस्टेंसिग की अगर बात करें तो इसका पालन न दुकानदार ही करते नजर आये और न ही ग्राहकों में जनजागरूकता का असर देखने को मिला।
वहीं सच्चे मन के साथ शासन द्वारा जारी गाईड लाइन का पालन कर रहे आमजनों ने सोमवार के दृश्य को देखकर दुख व्यक्त किया है।

सीमा पर बनें चेक पोस्ट सिर्फ नाम के

Main Ad1

जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार चौतरफा सीमा बाधित की गयी है जिससे जिला मुख्यालय में अनावश्यक या संदिग्ध व्यक्ति बिना जानकारी के प्रवेश न कर सकें। कहने के लिये तो पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश के पालन में सीमा को लॉक किया गया है किन्तु वास्तविक धरातल पर इसका सही ढंग से पालन होता नहीं दिख रहा है। जिसका जीता जागता प्रमाण तो यह है कि ऐसे
राज्य व स्थल जहॉ कोरोना बीमारी का संक्रमण चरम पर हैं वहॉ से हजारों की संख्या में लोग चेक पोस्ट को क्रास करते हुए बिना रोक टोंक के जिला
चिकित्सालय तक पहुॅच रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो जिला प्रशासन द्वारा सभी चेक पोस्ट में स्वास्थ्य विभाग का अमला भी मौजूद है जो इस बात की पुष्टि करे कि सीमा में प्रवेश करने वाले व्यक्ति में बीमारी के लक्षण
मौजूद हैं कि नहीं, आने वाला व्यक्ति को कहीं क्वारनटाइन की आवश्यकता तो नहीं है।

रिस्क बढ़ने की शंका से दहशत में आम जन

विगत दिनों जिस प्रकार से गुजरात, सूरत, बाम्बे, कर्नाटक सहित अन्य अन्य स्थलों से लोग सीधी जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही शासन द्वारा जारी गाईड लाइन के तहत होम क्वारंटाइन रहने के बजाय इधर उधर तफरी मार रहे हैं उसके आधार पर शक जाहिर किया जा रहा है कि कहीं ग्रीन जोन भी
रेड जोन में न बदल जाये।

इनका कहना है

नगर पालिका प्रशासन का दायित्व था कि सभी दुकानों को चिहिंत करें, उन पर नम्बर अंकित करें किन्तु कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है जिसके चलते दुकानें
खुल गयी हैं जो कि अनुचित है। प्रशासनिक अमला प्रयास में लगा हुआ है कि अनैतिक ढंग से खुली दुकानें बंद हों किन्तु सफलता कम ही प्रतीत हो रही
है। मंगलवार से कड़ाई के साथ नियमों का पालन कराया जायेगा।

नीलाम्बर मिश्रा
एसडीएम
गोपद बनास सीधी

सोमवार की शाम तक लगभग 1250 चिहिंत दुकानों में सौ प्रतिशत नम्बरिंग का
कार्य पूर्ण हो जायेगा। प्रशासन की मंशा है कि मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पम्प एवं अतिआवश्यक दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें अंकित क्रमांक के आधार
पर दिनांक अनुसार ही खुलें यानी कि सम तारीख पर सम संख्या की दुकानें एवं विषम अंक की तारीख के आधार पर विषम संख्या क्रमांक की ही दुकानें
खुलें।

पवन सिंह
बाजार व्यवस्था प्रमुख
नगर पालिका प्रशासन सीधी

News TOP Footer