अभ्युदय सिंह राज ने पुलिस तथा स्वास्थ्यकर्मियों को तिलक एवं पुष्पगुच्छ से किया सम्मानित


सीधी
जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह राज ने कोरोना कर्मवीरों को तिलक लगाकर तथा पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा की ओर से कोरोना से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे पुलिसकर्मी तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को सुबह लगभग 1 बजे मड़वास चौकी में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मड़वास, मझौली, पथरौला के पुलिसकर्मी तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को तिलक लगाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह राज ने ‘NTV India News’ से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी के द्वारा कोरोना योद्धा चिकित्सक नर्स, सफाई कर्मी, पुलिस विभाग के लोग जो पूरी तरह आम जनता का सहयोग कर रहे हैं उन्हें सम्मान देने का आह्वान किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीण अंचलों में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया है।इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थक भी मौजूद रहे।
