कलेक्टर रविंद्र चौधरी ने मनरेगा में मशीनों का उपयोग नहीं करने के दिए निर्देश –

0 126
Main Ad1

सीधी

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रवीन्द्र कुमार चैधरी ने मनरेगा कार्यो में जेसीबी मशीनों का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि ऐसे कार्यो में मशीनों के संलग्न होने पर उन्हे जब्त करने की कार्यवाही की जायेगी तथा संबंधित सरपंच, सचिव एवं उपयंत्री के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री चैधरी ने खुदाई के कार्यों में जेसीबी मशीनों के संलग्न होने की सूचना तत्काल संबंधित तहसीलदार एवं एसडीएम को देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया कि इस आपदा की घड़ी में सभी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में कोई भी श्रमिक बेरोजगार न रहे। इसके साथ ही कलेक्टर श्री चैधरी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि कोरोना से बचाव हेतु सभी श्रमिकों को 2-2 मास्क उपलब्ध कराएं, हांथ धोने के लिए साबुन एवं पानी की व्यवस्था करें तथा सोशल डिस्टैंसिंग का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि इस आपदा की घड़ी में कोई भी भूखा न रहे एवं सभी मजदूरों को काम मिले। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम 100 मजदूरों को नियोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि सभी श्रमिकों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाये।

News TOP Footer