सीधी में गर्भवती महिलाओं का किया गया टीकाकरण –

0 191
Main Ad1

सीधी

सीधी जिले में एक मई से टीकाकरण सत्रों का संचालन प्रारंभ कर बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देशानुसार टीकाकरण करते समय कोविड-19 के प्रोटोकाल एवं दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। टीकाकरण केन्द्रों में शारीरिक दूरी तथा सेनेटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर श्री चैधरी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोविड-19 के दौरान जिले में 01 मई 2020 से टीकाकरण सत्रों का संचालन माइक्रोप्लान के अनुसार पूर्ववत करना सुनिश्चित किया जाए एवं माह अप्रैल 2020 के छूटे हुये सत्रों का आयोजन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को सत्र आयोजित कर बैकलॉग शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाये। इसके साथ ही रिपोर्टिंग अनमोल एप के माध्यम से आरसीएच पोर्टल एवं एचएमआईएस साफ्टवेयर में इन्द्राज किया जाए। नियमित टीकाकरण सत्र दिवस में कोल्ड चैन हैण्डलर्स एवं ए.एन.एम./आशा को कोविड-19 एवं अन्य कार्यों से मुक्त रखा जाये।

Main Ad1
News TOP Footer