बिना वजह सीधी की सड़कों पर तफरी कर रहे है लोग,-

सीधी
लॉक डाउन के खत्म होने की 3 मई की तारीख जैसे.जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे.वैसे सीधी शहर के लोगों का उतावलापन बढ़ता ही जा रहा है इतना ही नहीं लोग लाक डाउन को लेकर लापरवाही भी बरतने लगे हैं हालात यह हो गए हैं कि लाक डाउन में दी जा रही छूट के खत्म होने के बाद लोग अब शहर की सड़कों पर तफरी करने निकलने लगे हैं उनको अब चेकप्वाइंट पर तैनात पुलिस बल का भी कोई डर नहीं लगता ऐसा ही नजारा 1 मई की शाम को सिटी हलचल को देखने को मिला सिटी हलचल को आज शहर में देर शाम लोग ज्यादा संख्या में पैदल और मोटरसाइकिल पर निकलते दिखे और उन्हें किसी बात का कोई खौफ नहीं था ऐसा कहीं से यह महसूस हो था कि लोग किसी अति आवश्यक काम से निकले है लोगो का अंदाज बता रहा था कि अनेक लोग तफरी करने वाले ही थे इतना ही नहीं सड़कों पर बच्चे भी निकल कर खेलते नजर आ रहे थे देर शाम टेलीविजन से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने लाक डाउन को 2 सप्ताह के लिए फिर से बढ़ाने की बात कही है जिसके बाद लॉक डाउन 3 मई के बाद भी चलेगा लेकिन जिस तरह की लापरवाही सीधी शहर में लोगों को द्वारा की जा रही है कहीं वह लोगों के लिए मुसीबत ना बन जाए क्योंकि हजारों की संख्या में श्रमिक बड़े शहरों से वापस आ रहे हैं ऐसे में लोगों की इस तरह की लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए इसलिए जिला और पुलिस प्रशासन को भी चाहिए की सीधी में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराया जाय।
