जिले की सीमाओं में कलेक्टर ने कड़ी निगरानी के दिए निर्देश-

0 406
Main Ad1

—- कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने निर्देशित किया है कि बाहर से आने वाले श्रमिकों की पंचायतों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाये तथा उन्हे अनिवार्य रूप से 14 दिनांे के लिए होम क्वारेंटाईन किया जाये। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों तथा प्रदेश के बाहर फंसे श्रमिकों को क्रमबद्ध तरीके से सीधी लाया जा रहा है। उक्त श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा तथा पूर्णतः स्वस्थ पाये जाने पर उन्हें 14 दिवस के लिए होम क्वारेटाईन किया जायेगा। ऐसे सभी श्रमिकों की पंचायतों के प्रतिनिधियों तथा शासकीय सेवको के माध्यम से कड़ी निगरानी की जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ए.बी. सिंह, अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन, समस्त एसडीएम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि कोई भी क्वारेटाईन किया गया श्रमिक यदि घर से बाहर घूमता पाया जाये तो तत्काल उसकी सूचना जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम, संबंधित एस.डी.एम. एवं तहसीलदार को दी जाये। ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि कोरोना वायरस के विरूद्ध इस लड़ाई में अब और अधिक सतर्कता और सावधानी की आवश्यकता है। हमारी थोड़ी सी चूक भी घातक हो सकती है। कलेक्टर श्री चैधरी ने नाकों पर कड़ी चैकसी रखने के निर्देश दिए हैं। कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही की जाये। कलेक्टर श्री चैधरी ने प्रत्येक नाके में पेयजल एवं भोजन की उपलब्धता भी रखने के निर्देश दिए हैं जिससे बाहर से आने वाले व्यक्तियों को तत्काल उपलब्ध कराये जाये। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने पर क्या कार्यवाही करनी है उसकी पूरी तैयारी रखें। कलेक्टर श्री चैधरी ने अधिक से अधिक श्रमिकों को नरेगा में नियोजित करने के निर्देश दिए हैं

News TOP Footer