पूर्व मंत्री स्व. इन्द्रजीत पटेल की माँ का निधन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें जताया दुख।

0 786
Main Ad1

सीधी: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार पटेल की माता एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की दादी श्रीमती रघुनाथिया देवी का आज सुबह उनके गृह ग्राम सुपेला में निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 101 वर्ष के आसपास बताई गई है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें जताया दुख।

Main Ad1

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें स्व. इन्द्रजीत पटेल के माँ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा- ” पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री इन्द्रजीत पटेल की माताजी और श्री कमलेश्वर पटेल की दादीजी श्रीमती रघुनाथिया देवी का आज सबेरे गृह ग्राम सुपेला जिला सीधी में दुखद निधन हो गया है। मैं जब भी सुपेला जाता था तो उनसे भेंट अवश्य करता था।मुझे हमेशा उनका  आशीर्वाद और स्नेह मिलता रहा। परम पिता परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे और अपने श्रीचरणों में स्थान दे | ॐ शांति |

News TOP Footer