कोरोना को हराने के लिए कर्मवीरों का पहरा, सीधी-सिंगरौली बॉर्डर में रखी जा रही है कड़ी निगरानी

0 621
Main Ad1

 सीधी
कोरोना जैसे घातक महामारी को हराने के लिए कोरोना कर्मवीर 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जहां पुलिस बल के साथ साथ राजस्व विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहता है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब बीते बुधवार को ‘सिटी हलचल‘ ने जिले के सीमाओं की सुरक्षा को लेकर जायजा लिया।

सीधी-सिंगरौली बॉर्डर में कड़ा पहरा

सिटी हलचल ‘ की टीम टिकरी स्थित सीधी सिंगरौली बॉर्डर पर पहुंची जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। बताते चलें कि निगरी चौकी प्रभारी रूपा अग्निहोत्री अपनी टीम के साथ तथा सीधी जिले की टिकरी चेकपोस्ट पुलिस बल के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा। जहां आने जाने वाले लोगों पर पूरी तरह नजर रखते हुए सभी व्यक्तियों की जानकारी ली जा रही थी।
निगरी चौकी प्रभारी रूपा अग्निहोत्री ने ‘सिटी हलचल‘ से बातचीत करते हुए बताया कि सिंगरौली जिले की ये पहली चौकी पड़ती है तथा ये सीमा सीधी जिले को जोड़ती है। इसलिए यहां पर आने जाने वाले व्यक्तियों के ऊपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उनके द्वारा बताया गया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर कार्यवाही भी की जा रही है साथ ही साथ सभी लोगों से अपील की जा रही है कि इस कोरोना जैसे महामारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, मास्क का उपयोग आवश्यक रूप से करें तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करें। चौकी प्रभारी रूपा अग्निहोत्री द्वारा बताया गया कि बिना मास्क पहने तथा तफरी करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है तथा यहां से हर गुजरने वाली व्यक्ति की हमारे द्वारा स्क्रीनिंग कराई जा रही है। वहीं चौकी प्रभारी द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि कोरोना जैसे महामारी से घबराने की जरूरत नहीं है बस सभी को इससे लड़ने की जरूरत है। इसके लिए सभी को घरों के अंदर सोशल डिस्टेंस बनाकर के रहना होगा।

Main Ad1
News TOP Footer