रामपुर में नाबालिक के साथ दुष्कर्म जनवरी में हुआ था दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद हुई पुलिस में रिपोर्ट

0 758
Main Ad1

सीधी
रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां सीधी पुलिस कप्तान आर.यस. बेलवंशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

ये है पूरा मामला

Main Ad1

रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत 17 वर्ष किशोरी के साथ जनवरी महीने में दुष्कर्म हुआ था पीड़िता द्वारा बताया गया कि आरोपी को मैं नहीं पहचानती हूं तथा उक्त आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने के बाद घर में किसी को बताने को लेकर जान से मारने की धमकी दिया था जिससे डरी सहमी किशोरी ने घर में परिजनों को नहीं बताया। समय बीतता गया और अप्रैल के 26 तारीख को किशोरी की अचानक तबियत खराब होने लगी। जहां परिजनों ने किशोरी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान हैरान कर देने वाले मामला का खुलासा हुआ। जहां पता चला कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था तथा 4 महीने का गर्भ किशोरी के पेट में पल रहा है।
मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तत्काल पूरी घटना की जानकारी सीधी पुलिस कप्तान आर.यस. बेलवंशी को पीड़ित के परिजनों द्वारा दी गयी।

एसपी ने दिए सख्त आदेश

मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस कप्तान को लगी तुरंत भारतीय दंड संहिता 376, 2एन, 452, 5/जे 6 पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपी को तलाश करने में टीम लगा दी। इस मामले में एसपी ने थाना प्रभारी को सख्त लहजे में तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए हैं। खबर लिखे जाने तक आरोपी की पहचान करने की कोशिश जारी थी।

इनका कहना है
जल्द ही गिरफ्तार होगा आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था जहां मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई है उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही हमारे गिरफ्त में होगा।

आर.यस. बेलवंशी
पुलिस कप्तान, सीधी

संजीदगी से खोजबीन प्रारंभ

उक्त घटनाक्रम जनवरी महीने में हुआ था जहां पीड़ित की तबीयत खराब होने के बाद पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। जहां पीड़िता का उपचार चल रहा है पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी है।

अंजूलता पटले
एडिशनल एसपी, सीधी

News TOP Footer