कलेक्टर, एसपी ने किया कोरोना कर्मवीरों को सम्मानित

सीधी
जिले में कोरोना के कर्मवीरों को कलेक्टर रवींद्र चौधरी तथा पुलिस कप्तान आर.यस. बेलवंशी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
देशभर में इन दिनों कोरोना संक्रमण को लेकर लॉक डाउन किया गया है जहां कोरोना नियंत्रण नहीं होने पर इसे 3 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। हालांकि अभी तक कोई भी ऐसा मामला सीधी जिले में नहीं आया है। लाक डाउन को मुस्तैदी में अमल लाने के लिए जिला समेत पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने के लिए खुद की जान की परवाह किए बिना लोगों पर नियंत्रण और हालात को व्यवस्थित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।
इसी कड़ी में सीधी में कलेक्टर, एसपी सहित जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्व को निभा रहा हैं। कल शनिवार को शहर के लालता चौक में कलेक्टर एवं एसपी ने ऐसे ही पुलिस के कर्म वीरों को सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की ओर से हरसंभव कोरोना जैसे महामारी को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोरोना वायरस रैपिड रिस्पांस टीम भी काम कर रही है जो पूरे जिले में आमजन को जागरूक करते हुए कोरोना की रोकथाम के लिए कारगर साबित होगी। वहीं कोरोना वायरस चलते जारी लाक डाउन में शहरवासियों की आवश्यक वस्तुएं फल ,सब्जी, खाद्य सामग्री, इत्यादि सुलभता के उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन मुस्तैदी से जुटा हुआ है। प्रशासन की ये पहल शहरवासियों को रास आ रही है वहीं इस मुहिम में लगातार नए-नए फल सब्जी विक्रेता जुड़े हैं।
