सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के अपराध में अर्णव गोस्वामी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए: कांग्रेस

0 503
Main Ad1

सीधी
टीवी एंकर अर्णव गोस्वामी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध करते हुए कथित पत्रकार अर्णब गोस्वामी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने जारी बयान में कहा है कि अर्णव गोस्वामी ने ना केवल सोनिया गांधी का अपमान किया है बल्कि देश की आधी आबादी नारी जाति का अपमान करने का अपराध किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है जो अपनी निष्पक्षता एवं निर्भीकता एवं पवित्रता के लिए जाना जाता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मीडिया को किसी भी मुद्दे पर सवाल उठाने का बेशक अधिकार है इसके लिए वो स्वतंत्र भी है लेकिन जानबूझकर किसी को अपमानित करने के लिए देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अरनव गोस्वामी ने मोदी जी और अमित शाह के इशारे पर सोनिया जी के बारे में अनर्गल टिप्पणी की है। देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से देश की जनता जानना चाहती है कि वो देश के सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो एक महिला भी हैं उनके अपमान पर वह चुप क्यों है ?
कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और अरनव गोस्वामी को तत्काल जेल की हवा खिलानी चाहिए।

News TOP Footer