बिना मास्क के नहीं मिलेगा पेट्रोल, कमल फीलिंग ने कोरोना से जागरूक करने लगाया पोस्टर

0 264
Main Ad1

सीधी
कोरोनावायरस जैसे घातक महामारी से बचने के लिए लोगों द्वारा तरह-तरह का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसकी वांनगी तब देखने को मिली जब पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक नई पहल शुरू की गयी है। जहां पेट्रोल पंप में कोरोना बचाओ संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं तथा बिना मास्क के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।  कमल फीलिंग के संचालक कमल प्रसाद गुप्ता ने सिटी हलचल  से बताया कि कोरोना जैसे घातक महामारी से बचने के लिए हमारी कंपनी के सेल्स ऑफिसर मन्सूर अख्तर के मोटिवेशन से शुरुआत किया गया। जिसमें बिना मास्क के पेट्रोल नहीं दिया जाता है और कोरोना संबंधित बचाव के लिए पूरे पेट्रोल पंप परिसर में जगह-जगह पोस्टर चिपकाए गए हैं। वहीं पेट्रोल पंप के संचालक के इस कार्य की कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी तथा पुलिस कप्तान आर.एस. वेलवंसी द्वारा सराहना की गयी है।

News TOP Footer