मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्टर और डॉक्टर का फूल बरसा कर किया स्वागत-

0 505
Main Ad1

पूरे देश में कोरोना महामारी के संक्रमण के दौरान देश के सभी जाति और धर्म के लोग एक साथ इस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं लॉक डाउन के दौरान पूरे देश में डॉक्टर पुलिस जिला प्रशासन शासन और प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से ना जाने कितने लोग इस महामारी से लड़ने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं ऐसे में देश और समाज की जनता का यह फर्ज बनता है कि जो उनकी सुरक्षा के लिए उनकी जान की रक्षा के लिए महामारी से लड़ाई लड़ रहे हैं लोग उनका सम्मान करें उनका स्वागत सत्कार करें। 22 अप्रैल को सीधी शहर में ऐसा ही कुछ नजारा सामने आया सीधी शहर के जिला अस्पताल में सीधी शहर के मुस्लिम समाज के हजरतआला वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सीधी जिले में कोरोना नाम की महामारी से लड़ रहे जिले के डाक्टरों और जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी का पुष्प वर्षा करते सम्मान किया इस दौरान हजरत आला वेलफेयर सोसाइटी के लोगों ने भारत माता की जय के नारे के साथ डॉक्टरों और जिला प्रशासन के जिंदाबाद के भी नारे लगाए। सम्मान कार्यक्रम के बाद कलेक्टर रविन्द चौधरी ने मुस्लिम समाज के हजरतआला वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को कहा की आप सब शोशल डिस्टेंसिग को मेंटेन करे और साफ़ सफाई पर ध्यान दे साथ ही लॉक डाउन के नियमो का पालन करे। जिला प्रशासन और डॉक्टरों का सम्मान करने के बाद हजरत आला वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सिटी हलचल को अपने उद्देश्य की जानकारी दी और कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि जो हमारी जान की रक्षा के लिए रात.दिन एक किए हुए हैं हम उनका सम्मान करें, कार्यक्रम में आला हजरत वेलफेयर सोसाइटी के जिलाअध्यक्ष मो इस्लाम के नेतृत्व में मो शाबिर मो आजम अब्दुल हैदर अली रईस, आजम, हारुन, करीम, कलीम, हैदर, लल्लन, रफीक, शाहिद, आबिद, अरमान, शमशाद, शमशेर, हासिम, तौहीद, अलीम, सलीम, सहित मोनू मोहित सौरभ मौजूद थे

News TOP Footer