सीधी: जिले के मड़वास छेत्र के ग्राम जोड़ौरी में आग से लगभग 40 क्विंटल की लाखों रुपये की फसल जल कर राख।

सीधी: जिले के 45 किलोमीटर दूर मड़वास छेत्र के ग्राम पंचायत जोड़ौरी अंतर्गत ग्राम हड़वाड़ निवासी गंगा प्रसाद शुक्ला के खलिहान में रखी गेंहू में बिजली लाइन की स्पार्किंग से आग लग गई जिससे लगभग 40 क्विंटल की लाखों रुपये की रखी फसल जल कर राख हो गई।लोगो ने बताया की आग इतनी भीषण थी कि अगर गाँव वाले आग को न बुझाते तो आग लोगो के घर तक फैल सकती थी। और कई घर जल कर राख हो सकते थे। गनीमत रही कि गाँव वाले मौके पर पहुंचे और आग को लोगो के घर तक फैलने से रोक लिया गया।घटना के बाद बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र सिंह राजपूत भी मौके पर पहुंच गए थे।
