सीधी जिले में पुलिस पर बरसाए गए फूल उतारी गई आरती-

0 509
Main Ad1

पूरे भारतवर्ष में कोरोना बीमारी से लड़ाई लड़ रहे फ्रंटलाइन वॉरियर्स का जगह.जगह स्वागत भी हो रहा है लेकिन कुछ जगह कुछ जाहिल और बेवकूफ लोग उनके ऊपर पत्थर भी बरसा रहे हैं जिसकी लोग निंदा कर रहे लेकिन विंध्य की धरा पर कोरोना नाम की बीमारी से फ्रंट लाइन पर लड़ रहे योद्धाओं का जनता तहे दिल से स्वागत कर रही है 16 अप्रैल को सीधी शहर में गश्त पर निकले पुलिस के जवानों और अफसरों का डीपी कांप्लेक्स के पास नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर के और आरती उतार कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें नागरिकों का जीवन बचाने के लिए धन्यवाद दिया लोगों का कहना था कि पुलिस और डॉक्टर आज भगवान के रूप में उनकी रक्षा के लिए खड़े हुए हैं ऐसे में उनका फर्ज बनता है कि वह उनका आदर सम्मान करें और उन्हें शक्ति प्रदान करें जिससे वह इस युद्ध में जल्द बिजाई हो डीपी कांपलेक्स में स्वागत करने के लिए उत्तरा वर्मा के साथ वर्मा परिवार और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे जिन्होंने पुलिस की आरती उतारी और उनके ऊपर पुष्प वार्ता करके उनका सम्मान किया । यह देखने में आया है कि सीधी जिले में जब से कोरोना नाम की बीमारी के खिलाफ युद्ध शुरू हुआ है तब से पुलिस की सकारात्मक भूमिका रही है और पुलिस ने रात.दिन एक करके कड़ी मेहनत के साथ धूप में खड़े होकर लोगों को लाक डाउन का पालन करने के लिए मनाया है और लोग पुलिस की बात मानकर अपने घरों के अंदर रहकर इसको रोना नाम की बीमारी से लड़ रहे हैं पुलिस की मेहनत को देखकर लोग आज पुलिस का समर्थन कर रहे हैं और उनकी हौसला अफजाई के लिए उनका सम्मान करके उनकी आरती उतार रहे हैं सीधी जिले का इतिहास हमेशा से गौरवशाली रहा है और जिले की जनता ने जब भी कोई लड़ाई हुई है चाहे वह किसी बीमारी से हो या किसी भी तरह के हो उसमें जनता ने खुले दिल से उसकी लड़ाई लड़ने वाले लोगों का सम्मान और आदर किया है जिसकी झलक आज फिर से सीधी में देखने को मिली है लोगों का कहना है कि सम्मान करने का यह सिलसिला अभी रुकेगा नहीं आगे भी जारी रहेगा ।

News TOP Footer