सीधी जिले में नहीं रुकेगी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रशासन के निर्देशानुसार नवीन नेटवर्क सिटी चैनल से होगा प्रसारण-


वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के तहत शालाओं में अवकाश घोषित है। संकट की इस घड़ी में शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों की पढ़ाई घर में ही रहकर करने की अनूठी पहल का आगाज किया जा रहा है। छात्रों को व्हाट्सप्प, जूम विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पाठ्य सामाग्री छात्रो एवं पालको तक भेजी जा रही है। कलेक्टर श्री रविंद्र कुमार चैधरी ने पत्र जारी कर स्थानीय केबल नेटवर्क को भी राज्य स्तर से प्राप्त शैक्षणिक पाठ्य सामग्री के निःशुल्क प्रसारण करने के लिए पत्र जारी किया है।इसी कड़ी में नवीन नेटवर्क सीधी द्वारा कल दिनांक 17 अप्रैल से प्रसारण किया जाएगा। दोपहर 3ः00 से 3ः45 बजे तक 9वीं, 3ः45 बजे से 4ः30 बजे तक दसवीं, 4ः30 बजे से 5ः15 बजे तक 11 वीं और 5ः15 से 6ः00 बजे तक 12वीं के छात्रों हेतु पाठ्य सामग्री दिखाई जाएगी। यह प्रसारण नवीन नेटवर्क सिटी चैनल के मुख्य चैनल नम्बर 130 पर उपलब्ध होगा। जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह ने सभी अभिभावकों, छात्रो एवं शिक्षको से अपील किया है कि वे घर बैठे इस सुविधा का लाभ लें।
नवीन नेटवर्क सिटी चैनल भी अपने समस्त दर्शकों से यह विनम्र अपील करता है कि इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग घर बैठे इस सुविधा का लाभ ले सके धन्यवाद…!
