संजय गांधी कॉलेज के पास मनचलो का लगता है जामबाड़ा मनचला छात्रा को जान से मारने की दे रहा धमकी –

0 304
Main Ad1

संजय गांधी कॉलेज के पास मनचलो का लगता है जमावड़ा

मनचला छात्रा को जान से मारने की दे रहा धमकी

Main Ad1

इन दिनों कॉलेज और कोचिंग के बाहर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है जहां आए दिन छात्राओं से छेड़छाड़ ,अश्लील कमेंट करना आम बात हो गई है , वही मनचलों की बात नही मानने पर जान से मारने की धमकी देते है। ताजा मामला आज लगभग 1:00 बजे का है जहां पटेलपुल निवासी राहिल बानो (परिवर्तित नाम ) छात्रा सीसीई परीक्षा देने संजय गांधी कॉलेज गई हुई थी , जहां पेपर खत्म होने के बाद छात्रा कॉलेज से घर की तरफ पटेलपुल जा रही थी, तभी पीपल के पेड़ के पास राहुल सिंह परिहार नाम का मनचला ने रास्ता रोककर छात्रा से कमेंट करते हुए अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने लगा, भयभीत छात्रा ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताते हुए सिटी कोतवाली में मनचले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जहां मामला दर्ज कर मनचले की खोज में पुलिस जुट गई है।

लापता है निर्भया मोबाइल

छात्राओं की सुरक्षा हेतु निर्भया मोबाइल का संचालन तो किया गया है पर जमीनी हकीकत में निर्भया मोबाइल का कभी अता पता नहीं रहता इसका फायदा मनचली उठाते हैं और कॉलेज कोचिंग सेंटरो के आसपास जमावड़ा लगाए रहते हैं ,पीड़ित छात्रा ने बताया कि कई बार फोन करने के बाद पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे
इनका कहना है

छात्रा के आवेदन के अनुसार मनचले को पकड़ कर ले आए हैं। पूछताछ जारी है

शेषमणि पटेल
टीआई सिटी कोतवाली सीधी

News TOP Footer