कलेक्टर रेट की मजदूरी और दैनिक वेतन भोगी का दर्जा देने की वन चौकीदारों ने की मांग

सीधी : धर्मेंद : कड़ी मेहनत लेने के बाद मजदूरी के रूप में उन्हें महज 100 रूपए प्रतिदिन ही दिए जाते है जबकि वन चौकीदार को बिभाग का काम करते हुए 15 बरष से भी ऊपर हो रहे है 22 अक्टूबर को कई समितिओ के वन चौकीदार जिले के वन मण्डला अधिकारी के कार्यलय पहुंचे जिनमे ग्राम वन समिति शिकरा,ग्राम वन समिति बकबा से आए चौकीदार शामिल थे ने वन मण्डला अधिकारी से अपनी समस्या बताई लेकिन वन मण्डला अधिकारी द्वारा उनकी समस्याओ को तरजीह नहीं दी गई जिससे निराश हो कर लौट रहे वन चौकीदारो ने सिटी हलचल से अपनी समस्या बताई और कहा की हमें कलेक्टर रेट की मजदूरी मिलनी चाहिए और हमें भी दैनिक वेतन भोगी का दर्जा दिया जाना चाहिए। विगत 15 बर्षो से वन विभाग के जंगलो की देखरेख करने वाले इन वन चौकीदारो की समस्या को वन बिभाग को निदान करना चाहिए नहीं तो जीवन यापन के लिए वनो की चौकीदारी करने वाले चौकीदार अपने कर्तव्य से विमुख न हो जाए। एन टीवी इण्डिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोर्ट।
