मध्य प्रदेश के सीधी जिले की नई गल्ला मंडी में सरदार जी की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

0 1,330
Main Ad1

सीधी  : धर्मेन्द्र  : मध्य प्रदेश के सीधी जिले की नई गल्ला मंडी में आज उस समय सनसनी फैल गई जब गल्ला मंडी के प्लेटफार्म पर एक अज्ञात सरदार जी की लाश लोगों को दिखाई पड़ी लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी जिसके बाद मौके पर पुलिस को मृतक सरदार जी का आधार कार्ड शराब की पाव की शीशी और कुछ सल्फास की गोलियां भी मिली हैं  पुलिस को सरदार जी के मिले आधार कार्ड से उनकी जो पहचान सामने आई है उसमें उनका नाम जोगिंदर सिंह निवासी मेरे गांव बसेड़ी जबलपुर का पता लिखा हुआ है पुलिस ने लाश का पंचनामा कराकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और वहां पर मिले टेलीफोन नंबर से पुलिस ने मृतक सरदार जी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है मृतक सरदार जी की मौत के कारणों की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी बताया गया कि सरदार जी किसी ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाते थे और वह सीधी ट्रक में सामान लेकर आए थे देर रात उन्होंने नई गल्ला मंडी में पहुंचकर शराब का सेवन किया होगा जिसके बाद सुबह इस तरह की घटना सामने आई है लेकिन सरदार जी की मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा  ।  संदिग्ध परिस्थिति में हुई इस मौत को लेकर आम लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है । एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट  ।

News TOP Footer