हमारे कार्यकाल में अधिवक्ता संघ में लोकतंत्र बहाल हुआ है अधिवक्ता संघ के आय व्यय पर सवाल उठाने पर कहां संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने

0 609
Main Ad1

सीधी : धर्मेन्द्र  : जिला अधिवक्ता संघ सीधी द्वारा विगत 29 जुलाई को जिला अधिवक्ता  संघ की लाइब्रेरी में जिले के अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में जिला अधिवक्ता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में जिला अधिवक्ता संघ सीधी द्वारा वर्ष 2018 19 के आय-व्यय का बजट पेश किया गया इसके साथ बैठक में अधिवक्ताओं के हित से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए  । जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी की बैठक में पास किए गए बजट को अब नियम के तहत आम सभा में भेजा जाएगा जिसके बाद उस पर अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य अपनी राय विचार और प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं । लेकिन इन सभी प्रक्रियाओं के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के एक सदस्य ने कार्यकारिणी के पास किए गए आय व्यय  के बजट पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव को पत्र लिखकर और सोशल मीडिया पर प्रेस नोट जारी करके सवाल खड़ा कर दिया है जिसमें उन्होंने बजट पेश करने के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं साथ ही पिछले 8 साल के दौरान हुए भ्रष्टाचार के उजागर न करने पर भी सवाल खड़े किए हैं  ।NTV India news ने इस संबंध में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ एडवोकेट बृजेन्द्र सिंह जी से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिला अधिवक्ता संघ के हमारे कार्यकाल में लोकतंत्र बहाल हो गया है जिससे संघ का कोई भी सदस्य पारदर्शिता के साथ सवाल उठाकर अपने जवाब मांग सकता है इसके साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह जी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि जिला अधिवक्ता संघ अधिवक्ताओं के हित के लिए तत्पर है जिला अधिवक्ता संघ अधिवक्ताओं के लिए ई लाइब्रेरी पुस्तकें फर्नीचर अधिवक्ता संघ के सभागार के बिजली सिस्टम को सुधारने साउंड व्यवस्था बना देने के बाद  अन्य विकास की व्यवस्थाओं के लिए प्रयासरत है प्रतिक्रिया देने के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा कि वे जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों के अधिकारों की लड़ाई को लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहे हैं और उन्होंने इसके लिए जमीन पर लड़ाई भी लड़ी है आंदोलन प्रदर्शन भी किए हैं जिसके लिए उन्हें जिले के अधिवक्ताओं  का भरपूर समर्थन मिला है उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे सभी निर्णयों में मेरे जिले के बुद्धिजीवी वरिष्ठ अधिवक्ता उचित मार्ग दर्शन व सहयोग करते हैं ।

News TOP Footer