कलेक्टर अभिषेक सिंह ने रात में शुरू कराई शहर की नालियों की सफाई

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी नगरपालिका में कलेक्टर अभिषेक सिंह को प्रशासक बनाए जाने के बाद नगरपालिका के तौर-तरीके एकदम से बदले बदले दिखाई दे रहे हैं सीधी शहर में पूर्व में जहां दिन में भी सड़कें और नालियां साफ नहीं होती थी जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह के प्रशासक बनने के बाद अब रात में भी शहर की नालियों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है । जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने नगरपालिका का प्रशासक बनते ही सीधी शहर की साफ-सफाई का मोर्चा संभाल लिया है कलेक्टर अभिषेक सिंह ने नगरपालिका के अमले को अब रात के समय भी नाली और सड़कें साफ करने के निर्देश दिए हैं । 15 जुलाई को शहर के सम्राट चौक में कलेक्टर अभिषेक सिंह ने नगरपालिका के अमले को लगाकर रात में साफ-सफाई की शुरुआत कर दी कलेक्टर का कहना है कि नगर के लोगों के सहयोग से शहर को साफ-सुथरा बनाए जाएगा नाली की सफाई के दौरान सम्राट चौक में लोगों का हुजूम लगा था लोग आपस में ही चर्चा कर रहे थे कि यदि इसी तरह से शहर की साफ सफाई की जाती रही तो शहर का कायाकल्प हो जाएगा जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह के इस कदम से सीधी शहर स्वच्छ बनेगा जिले में पहली बार रात के समय भी नाली और सड़क साफ की जा रही हैं जो काबिले तारीफ है । NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
