| विद्युत सप्लाई का मंटेंनेंस का कार्य चलेगा 25 जून तक |

0 404
Main Ad1

सीधी : धर्मेंद : अधीक्षण अभियंता (संचार/संधारण) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. सीधी ने जानकारी दी है कि एम.पी. पावर मैनेजमेन्ट कम्पनी के प्रबंध संचालक सुखवीर सिंह ने निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष अप्रैल से मई माह में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 70 करोड़ यूनिट अधिक बिजली सप्लाई की गई। प्रदेश में बिजली की माॅग में भी औसतन 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। उन्होने कहा कि मानसून ध्यान में रखते हुए प्रत्येक फीडर का मेंटेंनेंस किया जाना आवश्यक है। जिससे मानसून में निर्वाद व गुणवत्तापूर्ण बिजली की सप्लाई संभव हो सकें। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्य सचिव ऊर्जा आई.सी.पी. केशरी ने गतदिवस मेंटेंनेंस का कार्य नहीं किया गया है। क्षेत्रीय अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में 25 जून तक मेंटेंनेंस का कार्य पूर्ण कर निर्वाद बिजली सप्लाई संभव हो पायेगा। श्री केशरी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के ट्रांसमिशन कम्पनी और तीनों डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनियां आपसी समन्वय से एक साथ एक ही बार में मेंटेंनेंस का कार्य पूर्ण करें। पावर मैनेजमेन्ट कम्पनी के प्रबंध संचालक एवं तीनो कम्पनियों के अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बिजली की उपलब्धता में कमी नहीं है। प्रदेश में मानसून की दस्तक को दृष्टिगत रखते हुए उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई के प्रत्येक फीडर का मेंटेंनेंस किया जा रहा हैं। मेंटेंनेंस किये जाने के कारण समय-समय पर बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रदेश के उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि संबंधित तकनीकी कर्मियों को सहयोग करें।

News TOP Footer