। कालेज स्टेडियम मार्ग में स्थित शुभम गार्मेंट में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग ।

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी शहर में विगत कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं सीधी शहर में असामाजिक तत्वों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है जिसकी वजह से शहर में चोरी राहजनी और आगजनी जैसी घटनाएं बढ़ने लगी हैं । 3 जून की मध्यरात्रि को सीधी शहर के स्टेडियम कॉलेज मार्ग में स्थित शुभम गार्मेंट में अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को मोड़कर दुकान के बाहर से दुकान के अंदर कपड़ा और तेल डालकर दुकान में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति की धुंधली सी झलक सीसीटीवी कैमरों में दिखाई देती है लेकिन आग लगने की वारदात पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई गनीमत यह रही कि आग ने बड़ा तांडव नहीं मचाया और थोड़ा बहुत नुकसान करके आग बुझ गई इस दौरान दुकान में लगे शीशे का दरवाजा टूट कर बिखर गया घटना की जानकारी सुबह मिली जब दुकानदार राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सारी वारदात को अपनी आंखों से देखा जिसके बाद दुकानदार राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने घटना की सूचना जिला कोतवाली में दी मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है फिलहाल अभी आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति की जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन कोतवाली पुलिस का कहना है कि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी और दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करेगी । NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
