| अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन को जनसुनवाई में 187 आवेदन प्राप्त हुए |

0 339
Main Ad1

सीधी : धर्मेंद : सीधी जिले में चुनाव खत्म होने के बाद जनता की समस्याओं शिकायतो की सुनवाई फिर सुरु हो गई है 4 जून को जिला पंचायत में आयोजित जन सुनवाई में दूर-दराज के ग्रामीण अंचलो से आये 187 आवेदकों की समस्याओं को अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन ने ध्यान पूर्वक सुना तथा अधिकारियों को निर्देष दिए कि आवेदकों की समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिष्चित करें। आयोजित जनसुनवाई में पेयजल, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, सार्वजनिक रास्ता बंद होने, बी.पी.एल. मे नाम जोडने, निराश्रित, विकलांगता पेन्षन, जमीनी विवाद, खाद्यान्न पात्रता पर्ची और तीन हितग्राहियों में अंजली यादव ग्राम अमरपुर को 10 हजार रूपये, रोशनलाल कुशवाहा को 5 हजार रूपये रेड क्रास सोसायटी से राशि उपलब्ध कराने जिला चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किए और प्रेमकली साहू ग्राम करौदिया पोलियो ग्रस्त को ट्राईसाइकल उपलब्ध कराई गई ।

News TOP Footer