! राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लाये प्रगति – कहा कलेक्टर अभिषेक सिंह ने !

0 625
Main Ad1

सीधी : धर्मेंद : जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में कलेक्टर अभिषेक सिंह ने राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुये समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी अधिकारी अपने न्यायालयों में नियमित सुनवाई कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लायें। सभी राजस्व अधिकारी प्रत्येक सप्ताह कम से कम पाँच दिवस सम्बन्धित न्यायालय में सुनवाई का कार्य करेंगें। कलेक्टर श्री सिंह ने कड़े निर्देश दिये हैं कि सभी राजस्व अधिकारी अपने विभागीय मूल कार्यों पर ध्यान दें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।बैठक में जून माह के लिये सभी न्यायालयों के लिये लक्ष्य निर्धारित करते हुये उनके निराकरण के लिये निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने तीन वर्ष से अधिक के सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिये हैं। बैठक में अपर कलेक्टर डी. पी. वर्मन, संयुक्त कलेक्टर माला त्रिपाठी, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास के. पी. पाण्डेय, चुरहट राजेश मेहता, सिहावल आर. के. सिन्हा, मझौली ए. के. सिंह, कुसमी सुधीर बेक सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

News TOP Footer