। मतगणना के दौरान फेसबुक और व्हाट्सएप पर अफवाह फैलाने वालों की रात कोतवाली में बीतेगी कहा जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने ।

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी संसदीय क्षेत्र की 23 मई को होने वाली मतगणना के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं मतगणना के 1 दिन पूर्व 22 मई को पुलिस अधीक्षक सभागार सीधी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह और जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने पत्रकार वार्ता में जिले की मीडिया कर्मियों को मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र में की गई व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी दी पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र में प्रवेश अधिकृत पास धारी व्यक्ति को ही दिया जाएगा मतगणना केंद्र में प्रवेश के पूर्व सभी पास धारी व्यक्तियों की कड़ी तलाशी ली जाएगी मतगणना केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के 1000 जवान तैनात रहेंगे जिनमें विशेष पुलिस के जवान भी शामिल है । पत्रकार वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के संवाददाता के पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि मतगणना के दौरान फेसबुक या व्हाट्सएप पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या फेक न्यूज़ चलाने वाले की रात कोतवाली में बीतेगी । पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक तरूण नायकने कहा की मतगणना के दौरान किसी भी तरह के आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन करने वाले लोगों पर तत्काल सख्त कार्यवाही की जाएगी । पत्रकार वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आम जनता को मतगणना के परिणामों की जानकारी देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं मतगणना के चक्रों के पूरी होने के बाद उद्घोषको द्वारा आम जनता को मतगणना के परिणामों की चक्रवार जानकारी दी जाएगी । पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मतगणना के दौरान आई किसी भी तरह आपत्तियों के निराकरण के बाद मतगणना जारी रखी जाएगी । पत्रकार वार्ता में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद थे एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट ।
