। श्रीमती सरोज सिंह का अंतिम संस्कार कल चुरहट में ।

सीधी : धर्मेद्र : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंंह जी की धर्मपत्नी मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया की माताजी श्रीमती सरोज सिंंह जी का अंतिम संस्कार कल 16 मई को दोपहर 2:30 बजे चुरहट में किया जाएगा श्री अजय सिंह नेे उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी पूज्य माता जी श्रीमती सरोज सिंह का पार्थिव शरीर कल 16 मई को सुबह 10:00 बजे विशेष विमान से रीवा के चुरहटा हवाई पट्टी लाया जाएगा तत्पश्चात सड़क मार्ग से गृह ग्राम साड़ा शिवराजपुर लाया जाएगा जहां पर उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा । तत्पश्चात अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार दोपहर ढाई बजे चुरहट के राव सागर तलाव में किया जायेगा ।
