! जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगायी !

सीधी : धर्मेंद्र : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 की मतगणना दिनांक 23.05.2019 को शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी (पुराना भवन) में सम्पन्न होगी। मतगणना परिणाम की जानकारी प्राप्त करने हेतु भारी संख्या में राजनीतिक/गैर राजनीतिक/आम नागरिकों की भीड़ एकत्र होगी।
उक्त को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने आदेश जारी कर दिनांक 23.05.2019 को प्रातः 6 बजे से कार्य समाप्ति तक के लिये कानून एवं शान्ति सुरक्षा व्यवस्थाएँ बनाये रखने हेतु विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगायी है। जारी आदेशानुसार मणिराज सिंह बागरी नायब तहसीलदार कुसमी की मतगणना स्थल के बाहर, अमृता सुमन नायब तहसीलदार रामपुरनैकिन एवं हिमांशु कुमार शुक्ला नायब तहसीलदार बहरी की मतगणना स्थल के मुख्य द्वार पर तथा रोहित सिंह परिहार नायब तहसीलदार कुसमी की मतगणना स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार के दाईं ओर ड्यूटी लगायी गयी है।इसके साथ ही मतगणना स्थल पर कानून व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट डी. पी. वर्मन तथा सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा होंगें।
