अश्लील फोटो भेजकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला पहुंचा जेल

0 888
Main Ad1

?सिटी कोतवाली थाने में युवती के परिजनो ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सीधी।
मोबाइल पर युवती को अश्लील फोटो भेजकर उसे ब्लैकमेल करने वाला एक आरोपी युवक हवालात पहुंच गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि युवती के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर किया गया है। इस संबंध में सिटी केातवाली थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी पवन सोनी पिता हीरालाल सोनी उम्र 26 वर्ष मझौली थानान्तर्गत ग्राम महखोर का निवासी है। टीआई ने बताया कि अकौरी में रहने वाली एक युवती को वह मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजकर परेशान किया करता था। टीआई ने बताया कि आरोपी पवन सोनी लगातार युवती को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा था। युवती के परिजनो ने इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी पवन सोनी के खिलाफ धारा ३५४ क, ३५४ ख एवं आईटी एक्ट की धारा ६७ए के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। टीआई ने बताया कि आरोपी की गिरफ्ता्री पर उसे शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Main Ad1
News TOP Footer