विधानसभा क्षेत्र सीधी 77 के डेमहा मतदान केंद्र क्रमांक 195 मे दोबारा मतदान के दिए गए निर्देश

सीधी : धर्मेन्द्र : विगत 29 अप्रैल को सीधी संसदीय क्षेत्र में भले ही मतदान संपन्न हो गया है लेकिन इस संसदीय सीट में चुनावी उतार-चढ़ाव कम होने के बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं मतदान संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दो दर्जन से ज्यादा से मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान का आवेदन दिया था जिस पर कार्यवाही करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर और प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग को अपनी रिपोर्ट भेजी थी जिसके आधार पर निर्वाचन आयोग द्वारा 6 मई को मतदान केंद्र क्रमांक 195 डेमहा में पुनर्मतदान कराने का निर्देश दिया गया है मतदान प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा । NTV India news को यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह से प्राप्त हुई है
