सीबीएसई परीक्षा परिणाम में मारिशन ने लहराया परचम

0 307
Main Ad1

सीधी।
सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। मारिशन पब्लिक स्कूल सीधी में सीबीएसई का वार्षिक परीक्षा परिणाम अव्वल रहा। विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में परचम लहराया। इस परीक्षा में कुल 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 63 विद्यार्थी प्रथम स्थान पर रहे। जिसमें विद्यालय के छात्र प्रशांत कुमार गुप्ता विज्ञान संकाय 95.2 प्रतिशत के साथ जिल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनिमेष जैन गणित संकाय 93.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा मनीष सिंह गणित संकाय 91.8 प्रतिशत तृतीय स्थान, सौम्या सिंह विज्ञान संकाय 90.6 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान एवं अंजली जायसवाल वाणिज्य संकाय में 83 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त की।
विद्यालय के प्राचार्य बी.के.पाण्डेय द्वारा परीक्षा परिणाम के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परीक्षा जीवन का एक मात्र पड़ाव है और अभी ऐसे कई मोड़ आने बाकी हैं व शानदार परीक्षा परिणाम का श्रेय स्कूल के शिक्षकों की निष्ठा एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया है तथा कहा कि सच्ची लगन एवं नियमित अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के संचालक गणेश सिंह परिहार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस परीक्षा परिणाम का पूरा श्रेय छात्रां, शिक्षकों तथा विद्यालय के प्राचार्य को दिया एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

News TOP Footer