सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल में समर कैम्प का आयोजन


सीधी।
स्थानीय पनवार स्थित सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल में ग्रीष्मकालीन समर कैम्प का आयोजन निःशुल्क किया जा रहा है। जिसमें देश के कई राज्यों से आये अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा योगा, स्केटिंग, ताइक्वांडो, वाल एवं कल्चरल पेंटिंग, डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पोर्टस में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केट बॉल, बॉलीबाल इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बोर्ड एक्जाम की तैयारी के लिये निःशुल्क मैथ्स, साइंस एवं अंग्रेजी विषय की कक्षायें संचालित की जा रही है। विद्यालय के संचालक इंजी. आर.बी. सिंह ने बताया कि दो माह का स्पेशल बैच सुबह 07 से 10 तक बच्चों के लिये चलाया जा रहा है। जिसमे बच्चें पढ़ाई के साथ-साथ बोर्ड एग्जाम्स की तैयारी भी कर सकते है। यह अपने आप में सबसे महत्वपूर्ण इसलिये है क्योकि इसमें बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर सकते है। यह कैम्प सबके लिये आयोजित किया गया है।
