। लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाताओं ने दिखाया उत्साह ।

0 303
Main Ad1

 सीधी : धर्मेंद्र : देश के  इस महान लोकतंत्र के पर्व पर सीधी संसदीय सीट पर आज 29 अप्रैल को सीधी संसदीय सीट के मतदाता अपने मतों की आहुति देकर इस जिले का और देश का लोकतंत्र मजबूत कर रहे हैं । सीधी संसदीय सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 1843938 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 965014 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 878904 है अदर जेंडर बीस है । सीधी संसदीय सीट पर कुल 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल है जिनमें चुरहट सीधी सिहावल चितरंगी सिंगरौली देवसर ध्वनि व्यवहारी शामिल है । लोकतंत्र के इस महान पर्व पर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई पड़ा 29 अप्रैल की सुबह मतदान प्रारंभ होते ही एन टीवी इंडिया न्यूज के रिपोर्टर जैसे ही शहर के मतदान केंद्र पर पहुंचे तो मतदान कर रहे मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई पड़ा और उन्होंने एंन टीवी इंडिया न्यूज़ के रिपोर्टर को अपना वोटर आई डी कार्ड दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया । 29 अप्रैल को सुबह से ही मतदान करने के लिए मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें मतदान केंद्रों पर लगी हुई थी मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारी मतदाताओं को मतदान करने के लिए उन्हें कतार में लगा कर मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे थे । सीधी संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती रीति पाठक और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अजय सिंह राहुल के बीच तय माना जा रहा है । सीधी संसदीय सीट पर निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने 6 हजार से भी अधिक अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए साढे तीन हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं जो हर पल स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे और मतदान के दौरान किसी भी तरह की अवंविछत गतिविधि करने वालों से सख्ती से निपटेंगे । जिले मे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक तरूण नायक,  भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक लगातार जिले के मतदान केंद्रों में भ्रमण करके स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए थे। NTV India news के लिए मतदान केन्द्रों से  धर्मेन्द्र  की रिपोर्ट

News TOP Footer